BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

सिरियारी पुलिस ने 4 लाख कीमत की शराब चोरी करने वाली गेंग का किया पर्दाफास

सिरियारी पुलिस ने 4 लाख कीमत की शराब चोरी करने वाली गेंग का किया पर्दाफास

मारवाड़ जंक्शन पाली

शराब के ठेके के 60 पेटी चोरी का मामला

 पाली जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी के आदेश अनुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह के निर्देशानुसार सोजत वृताधिकारी डॉ हेमंत कुमार के सुपर विजन में  जिले में बढ़ रही नकबजनी की घटनाओं एवं वारदातो पे लगाम लगाने और चोरी वारदात के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेस अभियान के अंतर्गत सिरियारी थानां अधिकारी सुरेश सारण के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। थानाप्रभारी सुरेश सारण ने बताया कि बोरनाड़ी निवासी अर्जुन सिंह  पुत्र भारत सिंह की शराब की दुकान से 6 जून को रात्रि में अज्ञात चोर 60 पेटियों अंग्रेजी और देसी शराब  चुरा ले गए थे इस चोरी का खुलासा करते हुई उक्त थानाधिकारी मय टीम द्वारा 3 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया और पूरी चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया गया
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर ओर  मामूर कर  इस शराब चोरी का पर्दाफाश किया।
पुलिस ने आरोपी  सुरेश सिंह पुत्र मंगे सिंह रावत निवासी रॉड झालरा श्रवण सिंह पुत्र लक्षमण सिंह रावत,निवासी भीम, मोहन सिंह पुत्र डाउ सिंह रावत,निवासी भीम को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में इन शातिर चोरों ने इस चोरी की वारदात को कबूला,।
पुलिस ने उक्त शातिर चोरों को न्यायालय में पेश किया,ओर प्रकरण की जांच आरम्भ की।
पुलिस द्वारा माल ओर काम मे ली गई पिकअप वाहन की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे।

टीम -news 27rajasthan 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ