अवैध गैस रिफलिंग के दौरान मारुति वैन में लगी भीषण आग
ब्यावर
ब्यावर कस्बे में पिछले साल कुमावत भवन में गैस हादसे करीब 19 जनों की मौत के बाद भले ही सरकार के पैरों से जमीन खिसक गई हो मगर ब्यावर के प्रशासनिक तंत्र पर कोई असर नहीं दिख रहा है । जिसके कारण आज आशापुरा माता रोड स्थित मिर्चा का चौडा आसावा कॉलोनी क्षेत्र के बीचो-बीच कार रखने के गैरेज में स्थानीय लोगो ने बताया की अवैध रूप से एक मारुति वैन में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। आग को देखते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी क्योंकि जिस स्थान पर मारुति वैन में गैस रिफिलिंग की जा रही थी वह रिहायशी इलाका है और आसपास में कई मकान बने हुए हैं मारुति वैन में आग की खबर सुनते ही वहां के क्षेत्रवासियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया क्षेत्रवासियों ने आग की सूचना अग्निशमन कार्यालय को दी। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन व पुलिस मौके पर पहुंची काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में मारुति अंदर से पूरी जलकर राख हो गई
गनीमत यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।
रिपोर्टर - सुमन प्रजापति
ब्यावर अजमेर

0 टिप्पणियाँ