BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण रक्षण का दिया सन्देश

पाली


 जिले के खिंवाड़ा कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिंवाड़ा के प्रांगण में पृथ्वी दिवस पर चुग्गा- पात्र एवं परिंडे लगाए गए .इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बस्ती मल सोनल ने विद्यार्थियों को धरती, प्रकृति ,पर्यावरण को हमारे स्वस्थ और सुखद भविष्य के लिए सुंदर बनाने का संकल्प दिलाया ,उन्होंने बताया कि यह धरती माता जो हमारी जीवनदायिनी है इसको किसी भी रूप में है नुकसान नहीं पहुंचाना है, इस पर हरियाली, वन, पर्यावरण की रक्षा करना,  नदी नाले जल- स्रोतों को स्वस्थ रखना, जल का दुरूपयोग नहीं करके भविष्य के लिए हमे जल बचाना है  , नए प्रदूषण मानक वाले  वाहनों का उपयोग करना , प्लास्टिक कैरी बैग का  उपयोग नहीं करना  ,पर्यावरण को हमें बचाने  के लिए  हमे कचरा प्रबंधन को अपनाना होगा  इस अवसर पर  स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता  चंदन सिंह राजपुरोहित,  किशन लाल , दौलाराम,कुर्सीद मोहम्मद,  हरिसिंह, रूपाराम,  आदि कार्मिको सहित विद्यार्थियो ने  धरती माता को  सवारने एवं सुन्दर बनाने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर- रमेश दायमा
पाली राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ