BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

खिंवाड़ा में दीपदान कर मतदाताओं को किया जागरूक


पाली



भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार माननीय जिला निर्वाचन अधिकारी पाली के आदेशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने चुनाव में उनकी व्यापक सहभागिता एवं अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से आज पाली संसदीय क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन के खिंवाड़ा कस्बे में दीपदान का कार्यक्रम का आयोजन उप तहसील कार्यालय के सामने किया गया इस कार्यक्रम में सतरंगी सप्ताह का शुभारंभ  बैंगनी रंग से करते हुए "हम भी वोट करेंगे ,हम भी गर्व करेंगे" स्लोगन के साथ की गई इस अवसर पर स्वीप समिति के अध्यक्ष बस्ती मल सोनल प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिंवाड़ा, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुरज्ञान  बैरवा ,ग्राम पंचायत के सरपंच मोहनलाल  आचार्य ,एवं  जागरूक मतदाता उपस्थित थे इस कार्यक्रम के महत्व को बताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को निर्भय और निष्पक्ष होकर अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया.दीपदान- कार्यक्रम का संयोजन किशन लाल बीएलओ ने किया तथा समस्त बीएलओ एवं आंगनवाडी , कार्मिकों ने अपने अपने कार्यालय में दीपदान कर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने का आह्वान किया ।



रिपोर्टर-रमेश दायमा
पाली राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ