BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

विधायक ने किया अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

विधायक ने किया अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण
सोजत पाली

 सोजत विधायक शोभा चौहान ने शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी बात चिकित्सा प्रशासन के सामने रखी एवं पीएमओ ने चिकित्सालय की समस्याओं एवं वस्तु स्थिति को विधायक के समक्ष रखा। इस दौरान आम लोगों ने भी समस्याओं के कुछ मुद्दे विधायक के सामने उठाए। शुक्रवार को दिन में 1:15 बजे जब सवेरे का सत्र समाप्त हो जाता है तब विधायक द्वारा  अस्पताल का निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने पीएमओ से अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं डे ड्यूटी चिकित्सक लगाने सहित अन्य मुद्दे को उठाया जिस पर पीएमओ अनसुया हर्ष ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के 36 पद स्वीकृत हैं जबकि 17 पद रिक्त पड़े हैं वही सोजत रायपुर जैतारण मारवाड सहित अन्य जगहों के मरीजों का भारी दबाव चिकित्सालय में रहता है इसके बावजूद उपलब्ध चिकित्सकों द्वारा सार्थक सेवाएं दी जा रही है वही दंत चिकित्सकों के तीन पद भरे होने को लेकर भी लोगों ने प्रश्न उठाए इस पर पीएमओ ने कहा कि यह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था है पीएमओ का ध्यान विगत दिनों अस्पताल में हुई चोरी एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने की तरफ दिलाया गया तो उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पुलिस प्रशासन का है इस संबंध में कई बार उनको सूचित भी किया गया है सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर बताया कि आचार संहिता के चलते नहीं लगे हैं अब पुनः पत्र व्यवहार के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का अनुरोध किया जा रहा है पीएमओ ने इस संबंध में विधायक से भी प्रयास करने को कहा तथा अन्य समस्याओं पर चर्चा की। विधायक ने अपनी तरफ से समस्याओं के समाधान का आश्ववासन  देते हुए बताया कि अस्पताल परिसर में सुलभ शौचालय बनाने अस्पताल के बाहर क्षतिग्रस्त सड़क को सही करवाने सीसीटीवी कैमरा लगाने की व्यवस्था करवाई जाएगी वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि उन्होंने आज ही पुलिस अधीक्षक से इस बारे में बात कर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई है  वही चिकित्सालय में  रिक्त पड़े चिकित्सकों के पद बनने के लिए  विधायक स्तर पर  दबाव बनाया जाएगा  वही  उन्होंने विद्युत लाइन को जल्द ही बदलवाने  का आश्वासन दिया । इस दौरान पार्षद विकाश टांक गणपत लाल बौराणा राकेश पंवार वीर बहादुर सिंह आर्य महेंद्र मेवाड़ा अरुण सोलंकी राहुल तंवर सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।



सोजत से नत्थाराम बोराणा की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ