BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

पाली शहर में विवाहिता के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार



पाली शहर में एक महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार एक फरार

पाली


 पाली शहर में एक विवाहिता के साथ गैंग रेप  का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने के 12 घण्टे के भीतर पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया  है। एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा जगह जगह दबिश दी जा रही है, सम्भावना है कि पांचवे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता  5 दिन पहले अपने दोस्त के साथ मंदिर पर नारियल चढ़ाने गई थी इस दरमियान पांच युवको ने उनका पीछा करते हुए विवाहिता के दोस्त के साथ पहले मारपीट की उसके बाद विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया  पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर 12 घण्टे के भीतर पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया  है। एक आरोपी फरार है ।
पुलिस ने विभिन धाराओं 376d 143 323 341 354 में मामला दर्ज कर आरोपी जितेंद्र पुत्र हेमाराम 20 बंजारा भाट गोविन्द पुत्र अशोक 20 बंजारा भाट व दिनेश पुत्र राउजी 24 बंजारा भाट महेंद्र पुत्र पारसराम 22 बंजारा भाट निवासी पाली को गिरफ्तार किया है ।

आरोपियों की गिरफ्तारी में इनका रहा सहयोग
पुलिस अधीक्षक पाली आनंद शर्मा के निर्देश पर
1किशोरसिंह भाटी थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र पाली
नवलाराम मुख्य आरक्षी
मदन सिंह मुख्य आरक्षी
ओमप्रकाश मुख्य आरक्षी
गौतम आचार्य मुख्य आरक्षी
चेतनराम कांस्टेबल
अर्जुनसिंह कांस्टेबल
भरत कांस्टेबल
राजेन्द्र कांस्टेबल
गणेशराम कांस्टेबल
केवलराम ड्राइवर कांस्टेबल
ओमप्रकाश सहित पूरी टीम के सहयोग से आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इसके लिए पुलिस अधीक्षक आनन्दशर्मा में प्रस्सति पत्र व इनाम के साथ हौसला अफजाई की ।


रमेश दायमा
टीम news27राजस्थान


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ