बीकानेर



न्यूज 27 संवाददाता खाजूवाला बीकानेर  रामलाल लावा द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरित पाठशाला कार्यक्रम के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय एक पीएचएम मे अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया ।
विद्यालय स्टाफ सोमलता बिशनोई व  महावीर धतरवाल मौजूद रहे ।
अध्यापक महावीर धतरवाल ने हरित पाठशाला कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समस्त ग्रामवासियो को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर इनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया ।
इसके बाद संवाददाता रामलाल लावा ने बताया कि मै सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरित पाठशाला कार्यक्रम से काफी प्रभावित हुआ । ओर इसी कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर अपने प्रत्येक जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया । 
साथ ही सभी युवाओ से अपील की कि आप भी ज्यादा से वृक्षारोपण कर वातावरण को शुद्ध करने मे योगदान दे ।

मौके पर पत्रकार रामलाल लावा की माताजी  राज देवी ने विद्यालय के सभी बच्चो को चाकलेट बांट कर अपने बेटे की लम्बी उम्र की कामना की । इस अवसर पर एक पीएचएम के शंकरलाल सुथार  थारूराम लावा चीमाराम लावा सहीराम आशाराम अशोक कुमार रुपाराम भादू  आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।

News27rajasthan बीकानेर