BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

गोरम घाट की पहाड़ियों में एक वृद्ध व्यक्ति पर किया जंगली भालू ने हमला ।

गोरम घाट की पहाड़ियों में एक वृद्ध व्यक्ति पर किया जंगली भालू ने हमला ।

 सिरियारी के अस्पताल में उपचार के बाद ज्यादा गम्भीर हालत  होने पर किया सोजत रैफर

मारवाड जंक्शन


गोरम घाट की पहाड़ियों में मंगलवार को एक व्यक्ति पर जंगली भालू ने हमला बोल दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार डाला राम पुत्र दीपाराम जाती गुर्जर उम्र 70 वर्ष  निवासी कलामता का खेड़ा पोस्ट जलवा जिला राजसमंद रामदेवरा के दर्शन करने के बाद गोरमघाट रेल्वे स्टेशन के ऊपर सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित गोरखनाथ मंदिर के दर्शन करने गया था। वापस लौटते समय अचानक एक जंगली भालू ने हमला कर दिया । डाला राम ने जैसे तैसे कर भालू से पीछा छुड़वाया। इस दौरान उनके कुछ ग्रामीणों ने बीच बचाव कर भालू को भगाया। उसे शरीऱ के कई हिस्से में नोच लिया हमले से इससे डाला राम घायल हो गया और घायलवस्था में ट्रैन की सहायता से घायल को फुलाद रेलवे स्टेशन लाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर सिरियारी से 108 मौके पर पहुची । ओर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरियारी पर लाया गया । जहां पर प्राथमिक उपचार कर ज्यादा गम्भीर होने पर उसे सोजत सिटी रेफर किया गया। सूचना पर सिरियारी पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। उसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।

 पहले भी कई बार गोरमघाट के जंगल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन को अवगत करवाया था लेकिन प्रशासन ने पर्यटकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई विशेष कार्यवाही नही की है। गोरमघाट जाने के बाद वहां पर सिर्फ और सिर्फ एक ट्रेन ही आने जाने का विकल्प है। ऐसी घटना के बाद समय रहते यदि डालाराम को ट्रेन नही मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।



News27rajasthan

मारवाड़ जंक्शन सुरेश पँवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ