महाराष्ट्र-हरियाणा में चुनाव तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान 21 अक्टूबर को दोनों राज्यों में होगा चुनाव 24 अक्टूबर को आएंगे चुनावी नतीजे ।
नई दिल्ली
चुनाव आयोग की तरफ से महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा. दोनों ही राज्यों में 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि दीवाली के त्योहार से पहले चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी.
महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों से जुड़ी पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:
नॉटिफिकेशन की तारीख – 27 सितंबर
नामांकन की आखिरी तारीख - 4 अक्टूबर
स्क्रूटनी की तारीख – 5 अक्टूबर
नामांकन वापसी की तारीख – 7 अक्टूबर
चुनाव प्रचार का आखिरी दिन – 19 अक्टूबर
21 अक्टूबर को दोनों राज्यों में होगा मतदान
24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
शनिवार को दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. और इसी के साथ अब आचार संहिता लागू हो गई है.
महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही कुछ अन्य राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव भी होना है. चुनाव आयोग की ओर से इनकी तारीखों का ऐलान भी किया गया है।
News27rajasthan

0 टिप्पणियाँ