देसूरी नाल में टोला गिरा दो घायल
पाली
देसूरी नाल में एक ट्रोला 50 फिट खाई में गिर गया। जिससे चालक सहित खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह दुर्घटना पंजाब मोड़ में उसी जगह हुई। जहां पिछले दिनों 9 लोगों की मौत हो गई थी।
सूचना मिलने पर चारभुजा पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार बीकानेर निवासी सुंदरलाल पुत्र लिखमाराम व छोटूलाल पुत्र सुखराम ट्रोला लेकर चारभुजा से देसरी की तरफ आ रहे थे।
तभी ट्रोला अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीर प्रभात जाट ने घायलों को निकाला और यह देसूरी सीएचसी पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पाली रैफर कर दिया।
बाबूलाल पंवार सोजत रोड


0 टिप्पणियाँ