न्यूज27राजस्थान
पाली,
सुमेरपुर. 19 सितम्बर. अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्रीमान परबतसिंह राठोड़ के मुख्य आतिथ्य में 64 वी सुमेरपुर क्षेत्रीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय (11 वर्ष) खेलकूद प्रतियोगिता का समापन.
राजकीय प्राथमिक विद्यालय जवाई बांध में आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को मेहमानों ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया.
विद्यालय में आयोजित कुल छ: खेलो में चार खेलों में गुरुकुल के विद्यार्थी विजेता रहे. साँई लीलाशाहजी गुरुकुल के विद्यार्थी क्रमशः कबड्डी, लम्बी कूद, 100 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रहे. वही रिले दौड़ में उप्रावि बिटिया प्रथम रहा. लम्बी कूद में दिनेश मीणा, 100 मीटर दौड़ में दिनेश मीणा, 50 मीटर दौड़ में पुरषोंतम प्रथम रहे.
संस्था प्रधान प्रताप राम पारंगी व सहयोगी छगन लाल मीणा ने सबका आभार जताया. समापन के शुभ अवसर पर रविद्र सिंह ACBEO, करण सिंह ब्लाक खेल प्रभारी, डॉ.ओउम आचार्य, मनोहर , भुराराम निर्णायक , गुरुकुल संस्था प्रधान जेताराम चौधरी, खेल प्रभारी सुनीत नायक योगेश अठवाणी, दीपक वर्मा सहित ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित रहे.

0 टिप्पणियाँ