रानी में नकली घी का जखीरा पकड़ा
चिकित्सा व डेयरी विभाग की संयुक्त कार्यवाही
पाली
10 फरवरी रानी नगर में नकली घी मिलने की शिकायत पर सोमवार को चिकित्सा विभाग पाली एवं सरस डेयरी पाली ने संयुक्त कार्यवाही कर बड़ी मात्रा में नकली घी का जखीरा बरामद किया है। रानी नगर में आनन-फानन में हुई इस कार्यवाही से अन्य दुकानदार अपनी दुकाने बंद कर चले गए। वहीं लक्ष्मी सुपर मार्केट रानी नामक दुकान में इतनी बड़ी कार्यवाही से लोगों की भारी भीड़ जुट गई। चिकित्सा विभाग ने नकली घी के अंदेशा होने पर मौके पर उपस्थित खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नमूने सील करने के लिए आदेशित किया।
जानकारी के अनुसार रानी नगर में पिछले कई दिनों से सरस घी के नाम से नकली घी बेचने की शिकायत चिकित्सा विभाग पाली एवं सरस डेयरी पाली को मिल रही थी। जिस पर सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा एवं पाली सरस डेयरी के विजिलेंस अधिकारी परबतसिंह देवड़ा ने सोमवार को रानी के लक्ष्मी सुपर मार्केट रानी में औचक कार्यवाही की। इसी दौरान भारी मात्रा में नकली घी का जखीरा बरामद किया। कार्यवाही के दौरान जब्त नकली घी पर बैच नंबर लगाकर सरस डेयरी के मिलते-जुलते 15 लीटर, 5 लीटर के कनस्तर व एक लीटर के पैकेट बेच रहा था। जबकि इस बैच का घी पाली सरस डेयरी सयंत्र से सप्लाई ही नहीं किया गया। कार्यवाही के दौरान जब दुकानदार से जब्त घी बारे में पूछा तो उसने देसूरी क्षेत्र के आना गांव में संचालित हो रही आना दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लि. आना की रसीद दिखाकर घी इस फर्म से प्राप्त होना बताया। कार्यवाही के दौरान प्राप्त रसीद से 15 लीटर घी के 5 टिन तथा 5 लीटर घी के 10 टिन (कुल 125 लीटर) प्राप्त होना बताया। चिकित्सा विभाग से सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने मौके पर उपस्थित खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीपसिंह यादव को नमूने सील करने के लिए आदेशित किया। रानी में अचानक हुई इतनी बड़ी कार्यवाही से कस्बे के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में हुई इस कार्यवाही में अन्य दुकानदार भी अपनी दुकाने बंद कर चले गए।
बिना लाईसेंस फूड सामग्री बेचने पर कार्यवाही
चिकित्सा विभाग ने सोमवार को रानी में बिना फूड लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेचने पर फूड एक्ट के तहत कार्यवाही की है। सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने बताया कि रानी नगर में बालाजी फूड सप्लायर्स द्वारा बिना फूड लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेचते हुए पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीपसिंह यादव को नमूने सील करने व नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया।
News27rajasthan पाली

0 टिप्पणियाँ