BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी व जाग्रति हेतु निकाली वाहन रैली

सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी व जाग्रति हेतु निकली वाहन रैली

सोजत पाली




पुलिस की अच्छी पहल हेलमेट पहनकर दु पहिया वाहन रेली निकाल कर लोगों को किया जागरूक
सोजत रोड सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस व प्रेस व ग्रामीणों द्वारा हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन रैली निकाली गई इस रैली का उद्देश्य है कि हेलमेट बोझ नहीं स्वयं की सुरक्षा के लिए है इस वाहन रैली को सोजत पुलिस उपाधीक्षक डॉ हेमंत जाखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया यह दुपहिया वाहन रैली सोजत रोड पुलिस थाने से रवाना होकर मुख्य बाजार , नेहरु बालोद्यान होते हुए मालियों का बास ,फुलाद रोड, सुभाष मार्ग होते हुए तिलक मार्ग से वापस पुलिस थाने पहुंची पुलिस की इस पहल से दोपहिया वाहन चालकों को एक नई सोच व हेलमेट पहनने को जागरूक करेगी
इस दुपहिया वाहन रैली मे सोजत रोड थाना अधिकारी सीमा जाखड़ बगड़ी थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार  व पुलिस स्टाफ ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

बाबूलाल पंवार सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ