निजी विद्यालय मनमानी के चलते बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाई छात्रा
धौलपुर
बाइट- पीड़ित छात्रा
जैसे तैसे मेहनत करते हुए पूरे साल पढ़ाई करने वाले छात्र अंत में आकर परीक्षाएं देते हैं। लेकिन कुछ स्कूलों की मनमानी के चलते उनका भविष्य तक दाव पर लग जाता है। ऐसा ही एक मामला बोर्ड परीक्षा के पहले दिन देखने को मिला, जहां निजी स्कूल की मनमानी के चलते एक छात्रा परीक्षा तक नहीं दे सकी। मुरैना क्षेत्र में संचालित एक निजी विद्यालय के मनमानी के चलते गड़ाईच निवासी एक छात्रा अपनी बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर ना दे सकी। जानकारी के अनुसार शिवा बाल विद्या मंदिर मुरैना में कक्षा 12 में अध्ययनरत एक छात्रा किशन देवी प्रवेश पत्र लेने के बाद परीक्षा देने पहुंची तो परीक्षा केंद्र पर उसके स्थान पर दूसरी छात्रा पेपर दे रही थी। मामले को लेकर जब छात्रा ने केंद्र अधीक्षक को प्रवेश पत्र बताया तो बताया गया कि इस रोल नंबर की छात्रा पहले से ही परीक्षा दे रही है। छात्रा को कुछ ना समझ में आया और उसने पेपर नहीं देने का कारण घर वालों को बता दिया। उसके परिजन समस्याओं को लेकर जब परीक्षा केंद्र पहुंचे तो उन्हें भी छात्रा के स्थान पर उसी रोल नंबर की सर दूसरी छात्रा का परीक्षा देना बताया। छात्रा अपने परिजनों को लेकर निजी विद्यालय शिवा बाल विद्या मंदिर पहुंची है जहां प्रिंसिपल को मामले से अवगत कराया लेकिन प्रिंसिपल टाल मटोल करता रहा और उसी के ऊपर प्रवेश लेते समय टीसी जमा न कराने का आरोप लगाया। इससे छात्रा दुखी हो गई और उसने प्रिंसिपल से शिकायत करते हुए कहा कि मैंने सारे डॉक्यूमेंट जमा कराएं, मेरे साथ धोखाधड़ी कि में पुलिस में शिकायत करूंगी। छात्रा ने थाना जाकर थाना अधिकारी को रिपोर्ट दर्ज कराई। एक निजी विद्यालय की मनमानी चलते छात्रा का एक बार खराब हो गया, छात्रा ने शिक्षा विभाग को भी मामले की सूचना दी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
रिपोर्ट- दीपू वर्मा

0 टिप्पणियाँ