BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

कार से परिवहन करते अवैध डोडा पोस्ट जब्त आरोपी फरार


कार से परिवहन करते  अवैध डोडा पोस्ट  जब्त

मारवाड़ जंक्शन पाली

पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा व सोजत वृताधिकारी हेमन्त कुमार  के निर्देश पर सिरियारी पुलिस की कार्यवाही में अवैध डोडा पोस्ट बरामद । मारवाड़ के सिरियारी थाना अंतर्गत करमाल चोराये के पास सिरियारी पुलिस ने कार में पोस्ट डोडा ले जाते हुए कार से 80 किलो डोडा पोस्त पकड़ने में कामयाबी पाई, थानाधिकारी गिरवर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गस्त के दौरान सफेद कार करमाल से तेज गति से निकली तब पुलिस ने पीछा किया यह कार जोजावर एक चबूतरे से टकरा रुक गई तस्कर कार छोड़ फरार हो गए कार की तलाशी में 80 किलों डोडा पोस्त बरामद हुआ ,पुलिस ने डोडा जब्त कर फरार तस्करो की तलाश में जुटी पर पता नही चल पाया फरार तस्करों की सघन खोजबीन जारी है।

सुरेश पंवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ