मोटरसाइकिल चोर का पुलिस ने किया पर्दाफाश
खिंवाड़ा पाली
खिंवाड़ा कस्बे मे गत माह शराब ठेके के पास पड़ी बाइक को दिन दहाड़े चुराकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़कर बाइक चोर का किया पर्दाफाश ,
गत 20 फरवरी की शाम को कस्बे के शराब की दुकान के पास सेल्समेन की बाइक RJ 22 एसपी 2288 पड़ी थी ,कि अचानक लगभग 5 बजे वहां से अज्ञात चोर बाइक को चुराकर ले गए ,पुलिस ने मामला दर्ज कर जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी,एएसपी बाली बृजेश सोनी , डीएसपी बाली हिमांशु जांगिड़ के निर्देश पर थाना क्षेत्र में हो रही चोरियो की वारदातों का खुलासा करने हेतु थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी कंवरीलाल , सिपाही सुरेश कुमार ,बहादुर सिंह ,पृथ्वी राज ,की टीम का गठन किया गया ,टीम ने खिंवाड़ा कस्बे में लगे सीसी फुटेज को खंगाल कर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर बाइक आरोपी पपुराम पुत्र शंकरलाल निवासी पिलोवनी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद की ।
News27rajasthan
रमेश दायमा
रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ