BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

मारवाड़ जंक्शन जुआ के बड़े कारोबार पर स्पेशल पुलिस का छापा पुलिस ने बरामद किए 34 लाख रुपए ।

मारवाड़ जंक्शन जुआ के बड़े कारोबार पर स्पेशल पुलिस का छापा
पुलिस ने बरामद किए  34 लाख रुपए ।

पाली



पाली जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटेकी के आदेश अनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह के निर्देश अनुसार, पाली ग्रामीण वर्ता अधिकारी एवं जेतारण वर्ता अधिकारी सुरेश कुमार मय टीम  द्वारा जुआरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत गठित स्पेशल टीम द्वारा के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के चवाड़िया गांव में बीते रात्रि  थाना क्षेत्र के निकट चवाडीया गांव में कृषि कुए पर चल रहा जुआ के अड्डे पर छापा मारा गया।

स्पेशल टीम  26 पुलिस कर्मियों  द्वारा यह कार्रवाई की गई ।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 50 शातिर जुआरियों  से 34 लाख रुपए बरामद किए।

 इस स्पेशल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली ग्रामीण  एवं जेतारण वर्ताअधिकारी , मारवाड़ थानाधिकारी सहित चार थानों के थानाधिकारी मय  टीम द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 पुलिस द्वारा जुआरियों के 15 वाहन भी जप्त किए गए  रात  11:00 बजे शुरू हुई है कार्रवाई प्रातः 6:00 बजे तक चली रात भर मीडिया कर्मियों का भी जमावड़ा  रहा।

 स्पेशल कार्रवाई में जुआरियों में हड़कंप सा मच गया।

रिपोर्टर सुरेश पंवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ