BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

डोटासरा ने 29 वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार

डोटासरा ने 29 वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार

जयपुर


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय में 29वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे । इस अवसर पर कांग्रेस के निर्दलीय विधायकों को विशेष रूप से बस के माध्यम से होटल फेयरमाउंट से पीसीसी कार्यालय लाया गया।
 कार्यक्रम में पाली से पूर्व सांसद बद्रीराम  जाखड़, पूर्व संसदीय सचिव दिलीप  चौधरी, पाली से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे महावीरसिंह  राजपुरोहित , सुमेरपुर से रंजू  रामावत, मारवाड़ जंक्शन से जसाराम  चौधरी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ