BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

मधुमक्खियों के हमले से 3 बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल ,देवगढ़ राजकीय अस्पताल किया गया रेफर

मधुमक्खियों के हमले से 3 बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल

देवगढ़ राजकीय अस्पताल किया गया रेफर

मारवाड़ जंक्शन पाली

जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड के निकट अरावली की तलहटी में फुलाद गांव के पास मंगलवार प्रातः तीन नन्हे बच्चे जामुन खाने के लिए 3 किलोमीटर दूर अरावली की वादियों में चले गए वहां पर मधुमक्खियों ने इन बच्चों पर हमला कर दिया।
 वहां से गुजर रहे मवेशी पालक ने बेहोशी के हालत में इन बच्चों को देखा उसने तुरंत प्रभाव से समाजसेवी राजेंद्र सिंह  फुलाद को सूचना दी। समाजसेवी राजेंद्र सिंह और ग्रामीण मौके पर पहुंचे  तुरंत प्रभाव से उनको राजकीय अस्पताल जोजावर लाया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने पर देवगढ़ राजकीय अस्पताल रेफर किया गया।
गौरतलब रहे कि समाजसेवी राजेंद्र सिंह एवं ग्रामीणों द्वारा 3 किलोमीटर पहाड़ी और दुर्गम रास्तों से इन घायल बच्चों को बड़ी मुश्किल से राजकीय अस्पताल  जोजावर तक लाया गया।
समाचार लिखे जाने तक बच्चों की हालत  स्थिर बनी हुई थी और उनका उपचार देवगढ़ राजकीय अस्पताल में चल रहा है ।

रिपोर्टर सुरेश पंवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ