BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

निजी विद्यालय ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों का किया बहुमान

 निजी विद्यालय ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों का किया बहुमान 


खिंवाड़ा पाली



2 अगस्त  गत दिनो 12वी एवम 10वी बोर्ड में अच्छे अंक लाने वाले होनहारों रविवार को बालाजी चिल्ड्रन पेरेडॉईज विद्यालय की और से सम्मान किया गया । इस दौरान निवर्तमान रानी प्रधान नवरतन फूसाराम चौधरी  सरपंच श्रीपाल वैष्णव व भामाशाह केवल चन्द मांडोत के आतिथ्य में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया
प्रधानाचार्य प्रकाश चंदेल ने बताया कि सीनियर बोर्ड में तितिक्षा चारण ने 95.60% दसवीं बोर्ड में ध्रुव आचार्य ने 90.67%   वही  सीनियर बोर्ड में प्रेक्षा उदावत ने  88 .40 % प्रियंका मेवाड़ा ने 87% किस्मत देवड़ा ने 82 .20% प्रतिशत अंक प्राप्त किए ,इन सभी होनहार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर बहुमान किया ,वही भामाशाह केवलचंद मांडोत ने सभी को नकद पुरस्कार देकर छात्रों की हौसला अफ़जाई की ।
ततपश्चात विद्यार्थियों का ढोल नगाड़ो के साथ पूरे गांव में झुलस निकाला कर कस्बे के आराध्य देव बालाजी महाराज के दर्शन कर खुशहाली की कामना की ।
इस मोके पर जीवाराम मकवाना ,बस्तीमल सोनल ,माणक चन्द कामदार , केपी गर्ग , एडवोकेट निर्मल आचार्य ,सिवास के पूर्व सरपंच रामलाल चंदेल ,वार्ड पंच बहादुर सिंह उदावत ,महावीर सिंह मेवी ,राकेश आचार्य , पूरण गोस्वामी ,श्याम सिंह चारण ,सहित कई ग्रामीण मौजूद थे ।

रिपोर्टर-रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ