BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

चोरी के मामले में दो गिरफ्तार कब्जे से सोने व चांदी के जैवरात बरामद

 चोरी के मामले में दो गिरफ्तार कब्जे से सोने व चांदी के जैवरात बरामद


पाली



 जिले भर में घटित हो रही चोरी एव सम्पत्ति सम्बन्धी आपराधिक वारदातो की रोकथाम एव घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक  कालूराम रावत के आदेषानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डा. तेजपाल सिंह के निर्देषन मे सीओ सोजत सिटी डॉ हेमन्त जाखड़ के निकटतम सुपरविजन में मारवाड़ जंक्शन थाना प्रभारी गिरधरसिह के नेतृत्व में घटनाओं के राजफाष हेतु थाना हाजा से एक विषेष टीम गठित की गई ।थाना प्रभारी ने बताया कि तकनीकी सहायता से कड़ी मेहनत एवं भरसक प्रयास किये जाकर वारदात का पर्दाफाष कर चोरी के आरोपी सुरेश पुत्र मुलाराम जाति बावरी उम्र 25 साल निवासी बिठुडा कंला व हेमाराम पुत्र जालाराम जाति बावरी उम्र 22 साल निवासी बिठौडा कला को गिरफ्तार किया । आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात बरामद कर  आरोपियों से पूछताछ एव अनुसंधान जारी है ।थाना प्रभारी गिरधर सिंह ने बताया कि प्रार्थीया दरिया देवी पत्नी बचताराम जाति चौकीदार उम्र 35 साल पेशा घरेलू कार्य निवासी बिडुड़ा कला  उपस्थित थाना होकर पेश उक्त लिखित रिपोर्ट  व तकरीरन दरियाफत पर बताया कि मेरे घर से हिंगोला शादी में जाने के तीसरे दिन मेरी बुआ चोयतीदेवी ने मुझे फोन कर बताया कि तुम्हारे घर के ताले टूटे हुए है मैं अपने पति के साथ घर पर गये तो मेरे मकान का ताला टूटा हुआ था तथा पेटी का ताला टूटा हुआ था तथा सामान कपड़े बिखरे हुए थे। दिनांक 28/02/2021 की रात्रि में हैमाराम ने मेरे बन्द मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गया ।घटना के बाद मैंने अपने स्तर पर चोरी का मालूम किया इसलिये यह देरीना रिपोर्ट पेश कर रही हूं। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 85/24.03.2021 धारा 457,380 भादस पुलिस थाना मारवाड जंक्शन में दर्ज कर माल मुलजिम की तलाश शुरू की गई। एव आरोपीयो को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उक्त चोरी करना कबूल किया है ।

रिपोर्टर -रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ