BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

भिमालिया में मनाई जाती है अनोखी होली

भिमालिया में मनाई जाती है अनोखी होली


खिंवाड़ा पाली  




पाली जिले के भिमालियां गांव में वर्षो से अनोखी होली मनाई जाती है पुराने समय से चली आ रही इस प्रथा को आज भी गांव वाले इसे कायम रखे हुए हैं गांव के मुख्य चौराहे पर जो होली मनाई जाती है उस में दो तरह के पेड़ों खेजड़ी की लकड़ी तथा देसी बबूल की लकड़ी लगाई जाती है दोनो लकडियो को जोड़कर होली लगाई जाती हैं इसका कारण यह गांव गोडवाड तथा कांटा पट्टी की सरहद पर आया हुआ है गोडवाड़ में खेजड़ी व काटा क्षेत्र  में बबूल की लकड़ी से होली बनाते है इसी वजह से दोनों क्षेत्रों की पहचान इन दोनों तरह की लकड़ियों को जोड़कर होली लगाई जाती है यह परंपरा पुराने समय से चली आ रही है इसी गांव से दोनों पट्टियो की पुराने समय में सीमाएं शुरू हुआ करती थी समाजसेवी वोराराम  ने बताया कि पूरे गांव की एक ही होली बना कर होली जलाई जाती हैं तथा पुरानी परंपरा को आज भी सभी गांव वाले निभाते हैं ।


रिपोर्टर-रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ