BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

विद्यालय में प्रवेशोत्सव अभियान 2019 प्रथम चरण 26 अप्रैल से शुरू



पाली

 जिले के खिंवाड़ा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव अभियान 2019 प्रथम चरण आज 26 अप्रैल से शुरू कर 9 मई 2019 को आयोजित होने वाली बाल सभा में नये प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा । पुलिस थाना खिंवाड़ा के मुख्य आरक्षी कवरीलाल ने प्रवेशोत्सव रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बस्तीमल सोनल ने बताया कि हमारे संविधान में 14 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणानुसार संविधान में घोषित लक्ष्यों की प्राप्ति तथा निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर की अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2019 दो चरणों में चलाया जाएगा जिसके प्रथम चरण की शुरूआत  एक विद्यार्थी का माल्यार्पण करके प्रवेश देकर किया गया । इस अवसर पर प्रवेश उत्सव प्रभारी कलावती हीना सोनलल मिठालाल चौधरी बलवंतसिंह गौरव सांदू मांगीलाल हरी सिह प्रभुराम आदि उपस्थित थे ।


रमेश दायमा
पाली राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ