BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

स्थानीय पुलिस द्वारा शहर के बुथो का फ्लैग मार्च किया गया।

न्यूज27राजस्थान
सोजत सिटी

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते  हुए शुक्रवार शाम को
शहर में गुजरात पुलिस कर्मियों के 100जवान एवं आर ए सी के 75 जवानों  तथा स्थानीय पुलिस द्वारा शहर के बुथो  का फ्लैग मार्च किया गया।
लोकसभा सभा चुनाव शांतिपूर्ण व भय मुक्त वातावरण में मतदान  सम्पन्न हो इसके लिए पुलिस उप अधीक्षक चंदन सिंह महेचा,सीआई गौरव  अमरावत, एस आई भीखाराम, गुजरात पुलिस के सीआई के एस कुमावत,व पीएस डीजे चावड़ा   के सानिध्य में  गुजरात पुलिस के 100जवानो एवं आर एसी के 75 जवानों द्वारा शहर के जैतारणीया गेट से रवाना होकर,बिलाडीया गेट,पावटा चौक,आडा बाजार, चारभुजा मंदिर,धान मंडी,सब्जी मंडी, सिनेमा तिराहा,राजपोल गेट, महावीर सर्कल, मेला चौक, पाली दरवाजा सहित कई इलाकों मे फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एस आई भीखाराम,आसूचना अधिकारी अजय कुमार विशनोई सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे।

REPOTER-नत्थाराम बोराणा
सोजत पाली,राजस्थान

न्यूज़27

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ