पाली
खेतलाजी पैदल संघ के स्वागत में ग्रामीणों ने बिछाए पलक पावड़े
जगह जगह पर भक्तराज कुमावत का हुआ भव्य स्वागत
पाली 15 अप्रैल । सोनाणा खेतलाजी भक्त परिवार द्वारा लगातार 20 वर्षो से आयोजित हो रहे पैदल संघ का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया । भक्तराज सोहनलाल सुजाजी कुमावत के सानिध्य में सोमवार को पैदल संघ का टेवाली,बुसी, सोमेसर में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया । संघ में शामिल रथ पर अखंड ज्योत का ग्रामवासियो ने दर्शन कर खुशहाली की कामना की । संघ पर पुष्प वर्षा करते हुए ग्रामीणों ने खेतलाजी के जयकारो से माहौल को भक्तिमय बना दिया ।
भक्त परिवार के प्रवक्ता रितेश छाजेड़ ने बताया कि सोमवार को प्रातः 4 बजे पैदल संघ भक्तराज सोहनलाल सुजाजी कुमावत के सानिध्य में सोडावास से रवाना होकर दुठारिया स्थित हिंगलाज मंदिर पहुँचा,जहा पर भजन संध्या के साथ संघ का रात्रि विश्राम हुआ, मंगलवार को पैदल संघ दुठारिया से रवाना होकर देवली पाबूजी,नाडोल होते हुए कोटडी गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर पहुचेंगा । बुधवार को संघ खेतलाजी तीर्थ सारंगवास होते हुए तरीकीधाम पहुचेंगा , जहा पर मंदिर जीर्णोद्वार के विभिन्न कार्यकर्मो का मुहूर्त किया जाएगा । कार्यक्रम की व्यवस्था में भक्त परिवार के अध्यक्ष जयंतीलाल मरलेचा के निर्देशन में पुरुषोतम शर्मा,कमलेश कुमावत,नरसिंग बोइसा,हुक्मीचंद कुमावत,भंवरलाल शर्मा, भेरूमल कुमावत, राजुसिंह चौहान,बलवंत कुमावत,राणमल रोटाँगण,खेमराज त्रिवेदी,सुरेश शर्मा,लादूराम बोरावड़,मोहनलाल वागरी,अचलाराम चांदोरा सहित अनेक भक्तजन जुटे हुए है ।
रिपोर्टर-रमेश दायमा
पाली राजस्थान

0 टिप्पणियाँ