BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

भोलावणी का मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न

भोलावणी  का मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न


सोजत सिटी
 प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी शहर में भोलावणी का मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ विभिन्न समाज की ओर से सज धज कर गणगौर ईश्वर मेला चौक में पूजन के लिए लाए गए जहां गणगौर ईश्वर के फेरे करवाए गए जिसको देखने सारा शहर उमड़ पड़ा ।वहीं मेले में रंग बिरंगे खिलौने,गन्ने का रस,आईसक्रीम विभिन्न प्रकार के आकर्षक वस्तुएं खूब खरीदी गई ।वहीं शाम को विभिन्न मोहल्लों से आए गणगौर ईश्वर वापस अपने मुकाम पर जाते समय राजपाल गेट पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कर उनको मिठाई का पैकेट देख कर बहुमान किया गया इस मौके मोदियों का बास,आउवो का बास,सोनारो का बास,खडतानियो का बास, सिंधियो की का बास,सावो का बास सहित अन्य मोहल्लों के गणगौर ईश्वर अपने अपने मुकाम पर पहुंचे जहां आरती उतार कर पूजा-अर्चना की गई।


रिपोर्टर-नत्थाराम बोराणा
सोजत पाली राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ