BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

दसवा दसवा ध्वजारोहण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

दसवा दसवा ध्वजारोहण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न



सोजत सिटी
 भक्ति एवं शक्ति के प्रतीक जोगमाया माताजी मंदिर पचोल नाडी पर दसवा ध्वजारोहण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके दूरदराज के गांव से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा भक्ति भाव से ओतप्रोत लोग भजन गायकों के भजनों पर झूम उठे नगर के प्रमुख आराध्य देवी जोगमाया माताजी मंदिर पचोलनाडी पर नवरात्रा के चलते नवमी के दिन कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए तथा महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें संपूर्ण शहर सहित आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया उल्लेखनीय है कि चैत्र प्रतिपदा नवरात्रा से पंडित पांचाराम जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ हवन में यजमानो को आहुतियां दिलाई गई वही गादीपति भोपाजी गणपतलाल निकुम की अगुवाई में भक्तों द्वारा शानदार व्यवस्था की गई इस मौके दिनेश देवासी सुनिल बौराणा सहित कई कलाकारों द्वारा आकर्षक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई वही इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों का भोपाजी गणपतलाल निकुम द्वारा बहुमान किया गया इस मौके बाबुलाल पंवार, नेनाराम निकुंम,मदन पवार,जुगल किशोर निकुंम, जवरीलाल बौराणा,भगाराम बौराणा, रामलाल,श्यामलाल गहलोत,शैतानराम,बहादुरराम,जयराम, मांगीलाल,अमर सिंह,दुर्गा राम,भाणाराम राठौड़,गोरा राम, जगदीश प्रसाद,ढगलाराम पंवार, लालाराम,घीसाराम सोलंकी,ओम प्रकाश बौराणा आदि उपस्थित थे। वहीं इस अवसर पर घांची समाज माली समाज सहित अन्य समाज की गैरो ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोहा कार्यक्रम का संचालन गणपतलाल पन्नू ने  किया।


रिपोर्टर- नत्थाराम बोराणा
सोजत पाली राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ