BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे थे।


सोजत रोड (पाली) निकटवर्ती ग्राम सवराड में चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे थे। उसी दरमियान पड़ोसी जाग जाने से लोगों को सूचना दी ग्राम के सरपंच कैलाश सावलोत,  ने पुलिस को सूचना दी।
सोजत रोड थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल भवानी सिंह, मय जाब्ता सोजत रोड रेलवे फाटक पर नाकाबंदी की नाकाबंदी करते समय  पुलिस को लावारिस हालत में एक मोटरसाइकिल मिली।
  मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है वहीं चोरों की तलाश पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है की  ग्राम में ज्वेलरी की दुकान से चांदी के आइटम फैंसी स्टोर की दुकान से धर्मादे के गल्ले में रखें पंद्रह सौ से दो हजार रोकड़ व कुछ फेनसी का सामान लेकर चोर फरार हो गए।
 पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है ‌।
ज्वेलरी के दुकान मालिक सुरेश सीरवी पुत्र थाना राम सीरवी निवासी सवराड ने बताया कि मेरी दुकान से चोर चांदी से बनी चूड़ीया, अंगूठी ,बिचूड़ी  की जोड़ीया और गल्ले में रखे रुपए भी चोर लेकर चले गए।
 फैंसी दुकान मालीक नेनाराम पुत्र गोरधन लाल जाति माली निवासी सवराड ने बताया कि मेरी दुकान पर चोर धर्मा दे की पेटी लेकर चले गए।
  पेटी में  करीब पंद्रह सौ से दो हजार रुपए थे।
 वहीं दुकान से फैंसी सामान भी चोर ले गए।
 सोजत रोड पुलिस कर रही है चोरों की तलाश


REPOTER- बाबूलाल पवार
सोजतरोड पाली,राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ