रेपडावास गांव में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन अभिनव भारतीय संकल्प शिक्षण सेवा संस्थान जोधपुर व ग्रामीणों के तत्वाधान में किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा सिर पर भागवत ग्रंथ लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया ।भक्तों ने भजनों पर नाचते हुए कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होकर वापस कथा स्थल पर पहुंची जहां कथावाचक संत सीताराम महाराज भागवत कथा का शुभारंभ किया। कथावाचक संत सीताराम महाराज ने कहा कि मनुष्य के मन का कपट तब तक दूर नहीं होता जब तक वह भगवान के प्रति नहीं लगा ले। इसलिए मनुष्य को पहले अपने मन के विकारों को दूर करना होगा तब जाकर ही हरि की प्राप्ति हो सकती है। कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक व नानी बाई का मायरा शाम 7 बजे से 9 बजे तक होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
REPOTER-दिनेश गोस्वामी
चोपड़ा पाली राजस्थान

0 टिप्पणियाँ