उपचार कराने आई महिला के थैले से 60हजार 800 रुपये गायब
सोजत सिटी
सरकारी अस्पताल में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है और एक बार फिर अज्ञात चोरों ने उपचार के लिए चिकित्सक के कक्ष के अंदर लाइन में खड़ी एक महिला के बैग से 60 हजार 800 रुपये गायब कर अपने दुस्साहस का परिचय दिया और व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए हैं ।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुदोड ग्राम के सोयला के बास में रहने वाली महिला भंवरी देवी पत्नी भीखाराम सीरवी बुधवार को सोजत में स्थित एक सुनार को रुपए देने के लिए आई थी इससे पूर्व उसने सरकारी अस्पताल में अपने स्वास्थ्य की जांच को लेकर कमरा नंबर 17 में प्रवेश कर मरीजों की लाइन में खड़ी हो गई और अपनी बारी आने का इंतजार करने लगी इस दौरान किसी ने बड़ी चतुराई से उसके थैले में से 60 हजार 800 रुपये गायब कर दिए।
थेले में लगाया कट
घटना में अज्ञात पुरुष या महिला ने बड़ी चतुराई से महिला के पास थैले में से नोट निकालने के लिए एक लंबा कट लगा कर दिया यह कब और कैसे हुआ इसका तत्काल पता है तो उस महिला को लगा और ना ही उस वक्त चिकित्सक के कमरे में खड़े अन्य मरीजों को लग पाया थोड़ी देर बाद अज्ञात पुराने प्रेरणा से वशीभूत होकर उसका ध्यान थेले की तरफ गया तो उसने पाया कि थेले के साथ कुछ छेड़छाड़ हुई है इस पर उसने वहीं पर थेले को खोल कर देखा तो उसमें पूरी राशि गायब मिली जिस पर घबराई महिला ने आसपास खड़े मरीजों से पूछताछ की परंतु कुछ भी मालूम नहीं हुआ जिसके बाद वह रोने लगी घटना की जानकारी लोगों को होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सोजत पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल श्रवणसिंह मौके पर पहुंचे तथा महिला से पूछा कि थैले में कितने रुपए थे तो उसने बताया कि थैले में 69 हजार रुपये थे जो आभूषणों की एवज में एक सुनार को देने थे जब उसे पूरी तरह से थेला देखने के लिए कहा तो थैले में से 8 हजार 200 रुपये निकले शेष राशि 60हजार 800 रुपये गायब मिले जब महिला से पूछा गया कि आपके पीछे कोई व्यक्ति तो नहीं आ रहा था तो महिला ने बताया कि जब घर से निकली तथा सोजत तक पहुंची तब तक पीछे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को उसने नहीं देखा ।
मेहंदी नगरी में अपराधिक मामले बढ़ना चिन्ता का विषय
लंबे समय से सोजत में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है तथा दिनदहाड़े बैंक हो या व्यापारी की दुकान अस्पताल हो या मंदिर सनसनीखेज चोरियों को आसानी से अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है पिछले लंबे समय से एक भी चोरी का अभी तक कोई पर्दाफाश नहीं हुआ है वही अस्पताल में लंबे समय से मरीजों एवं उनके परिजनों के मोबाइल अन्य कीमती सामान चुरा लिया जाता है परंतु प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसको लेकर नागरिकों ने कई बार एसपी उपखंड अधिकारी एवं सीआई को अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी लगाने की मांग की जा रही है परंतु प्रशासन का इस और ध्यान नहीं देने के कारण नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है।
सोजत पाली से - नत्थाराम बोराणा

0 टिप्पणियाँ