कुए में गिरने से वृद्ध महिला की मौत हत्या का संदेह पर मामला दर्ज
सोजतरोड( पाली)
सोजतरोड के निकटवर्ती गांव धुंधला से मुसालिया रोड पर बेरा भगतावा निवासी कंचन देवी(65) पत्नी तुलसी दास वैष्णव की घर के सामने कुँए में गिरने से मौत हो गई। सोजतरोड थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका की पुत्रवधु प्रेम पत्नी श्यामसुंदर दास ने लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि मंगलवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच उसकी सास कंचन देवी की षडयंत्र के तहत हत्या करना बताया है परिजनों ने आरोप लगाया कि पुराने जमीन विवाद के चलते पहले भी मृतका के पुत्र पर षड्यंत्र का मामला दर्ज है।जो कि सरकारी सेवा के कार्यरत है और अब इस हादसे के चलते पूरा परिवार सदमें में है।मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है ।
सोजतरोड पाली से बाबूलाल पंवार की रिपोर्ट
सोजतरोड( पाली)
सोजतरोड पाली से बाबूलाल पंवार की रिपोर्ट


0 टिप्पणियाँ