BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

दो गुटों में खूनी संघर्ष,एक व्यक्ति गंभीर घायल

दो गुटों में खूनी संघर्ष,एक व्यक्ति गंभीर घायल ।


मारवाड़ जंक्शन
क्षेत्र के आउवा गांव में सोमवार देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया । पुलिस के हेड कांस्टेबल छोटेलाल व रामकेश मीणा ने बताया कि आउवा निवासी गणेश राम प्रजापत पुत्र कसाराम प्रजापत गांव में किराणे की दुकान चलाता है यहा सोमवार शाम गांव के ही खीमाराम चौधरी व गणेश राम प्रजापत के बीच लेनदेन को लेकर बोलचाल हो गई जिसके बाद खीमाराम चौधरी ने तराजू के बाट व लकड़ी से हमला कर गणेश राम प्रजापत को घायल कर दिया । घायल अवस्था में गणेश राम प्रजापत को परिजनों ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारवाड़ जंक्शन पहुंचाया जहां डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने गंभीर अवस्था देखते हुए प्राथमिक उपचार कर 108 के माध्यम से पाली के लिए रेफर किया इस दौरान घटना की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री जय सिंह डाँगी, मारवाड़ जंक्शन थाना से रामकेश मीणा व सुनील भी मौके पर पहुंचे समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस में किसी प्रकार का कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है ।

 मारवाड़ जंक्शन पाली से सुरेस पंवार की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ