मारवाड़ जंक्शन पाली
सिरियारी थाना क्षेत्र के देर रात को रावतों का गुड़ा बोरीमादा गांव में दो भाइयों के आपसी झगड़े में एक भाई की मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही सिरियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची । थानाधिकारी गिरवर सिंह ने बताया कि दोनों सगे भाइयों में आपस में बोल चाल घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ । संभवतया यह अंदेशा जताया की है कि मृतक की मौत पत्थर मारने के कारण कुछ देर बाद हृदय गति रुकने के कारण हुई है । मृतक देवी सिंह रावत पुत्र रामसिंह रावत उम्र 55 वर्ष रावतों का गुडा बोरीमादा का निवासी है । पुलिस ने शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरियारी की मोर्चरी में रखवाया
जिसका चिकित्सा अधिकारी सिरियारी पुष्पेंद्र सिंह ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया
मृतक, देवी सिंह का पुत्र घेवर सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट पेश कर अपने चाचा बाबूसिंह ने अपने पिता को पत्थर से जान से मारने का अंदेशा लगाया फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरभ की है ।मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है ।
बाईट- गिरवर सिंह एसएचओ सिरियारी थाना मारवाड़ जंक्शन
बाइट -घेवर सिंह मृतक का पुत्र
मारवाड़ जंक्शन पाली
सुरेस पंवार


0 टिप्पणियाँ