BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

गुंदोज में आचार्य का मंगल प्रवेश-NEWS27


बैंड -बाजों के संग जैन समाज बंधुओं ने किया स्वागत


 गुंदोज | गुंदोज गांव में गच्छाधिपति आचार्य विजय नित्यानंद सुरीश्वर महाराज का मंगल प्रवेश बैंड - बाजे के संग मुख्य बस स्टैंड पर जैन संघ द्वारा जिन शासन के जयकारों के साथ शनिवार को हुआ |  इस दौरान गुरुवर ने श्रद्धालुओं का आशीर्वाद दिया | मंगल प्रवेश के दौरान मुनि मोक्षानंद, मुनि पदमश्री विजय, मुनि तत्वानंद, साध्वी हर्षित प्रज्ञा, साध्वी दिव्य प्रज्ञा, साध्वी दर्शन प्रज्ञा, साध्वी पूर्ण प्रज्ञा ने मंगल प्रवेश किया |कार्यक्रम के दौरान भगवान शांतिनाथ मंदिर पर आचार्य नित्यानंद सुरीश्वर महाराज की निश्रा में मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजा चढ़ाई गई|


जीवो के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें


कार्यक्रम के दौरान आचार्य ने कहा कि तमाम जीवो के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखना चाहिए तथा सभी जीव मात्र के प्रति अहिंसा  की उदात्त भावना का चिंतन किया जाना चाहिए| साथ ही जीवो के प्रति दया का भाव रखकर सेवा करनी चाहिए| तथा जीव दया से बढ़कर संसार में कोई नहीं है |




यह भी रहे मौजूद

इस मौके पर अध्यक्ष भंवरलाल कांकरिया गुंदोज, उपाध्यक्ष मूलचंद वोरा, उत्तमचंद काकरिया, मीठालाल लोढा, संजय कोठारी, ललित कुमार लोढा, किशन कोठारी, अशोक कुमार पुनमिया, दिलीप कुमार काकरिया, सुरेश काकरिया, किरण काकरिया, रमेश काकरिया, अजित लोढा, किशोर कुमार तलेसरा, सुनील कुमार काकरिया समेत बड़ी संख्या में जैन समाज बंधु उपस्थित रहे|

REPOTER-जुगल किशोर बावल
रानी/पाली राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ