पाली
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पाली के निर्देशानुसार शानिवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)पुनायता में सार्वजनिक बालसभा का आयोजन किया गया। जिसमें विधार्थियो एवं उनके अभिभावको ने भाग लिया।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया ने बालसभा के दौरान प्रत्येक विधार्थी को गुणवत्ता पूर्ण एवं नवाचार युक्त शिक्षा का लाभ किस प्रकार से प्रत्येक विधार्थियो को मिले सके इस पर मंथन किया गया। उन्होने राजीव गांधी केरियर पोर्टल एवं राज्य सरकार की ओर से विधार्थियो को दी जाने वाली फलेगशीप योजनाओ के बारे में बताया । वरिष्ठ अध्यापक कैलाश शर्मा ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई एवं हरित राजस्थान के बारे में जानकारी दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन - सार्वजनिक बालसभा के दौरान स्कूली विधार्थियो ने हिन्दी व राजस्थानी गीतो पर मनमोहक नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुस्कान काठात एवं सपना में तेरी मिटटी में मिल जावा, साक्षी , गगन सिंघल ने बमबम बोले, जयश्री कटारिया एवं जितेन्द्र शर्मा ने आओ स्कूल चले हम, पूजा राजपुरोहित, मनष्वी राजपुरोहित ने मनमोहक नृत्य किया। वही अध्यापिका श्रीमती कान्ता असावा के सानिध्य में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। संचालन सुभाष चन्द्र ने किया।
ये रहे मौजूद -इस मोके पर अब्दुल हमीद, सुभाष चन्द्र,पवन शर्मा,देवेन्द्र रूनवाल,समीर गोरान,चंदन दिवाकर, सुरेन्द्र पुरी गोस्वामी,चंदन सिंह राजपुरोहित,इन्द्रराज छाबा,श्रीमती कान्ता असावा, सुमन बारहठ, संतोष बोराणा, ज्योति कंवर,रेणु मतनानी, आदि मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ