BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

चोरों के हौसले बुलंद दो ज्वेलरी की दुकानों के शटर ऊपर कर लाखों रुपए की सोने चांदी के आइटम चोरी कर ले गए


चोरों के हौसले बुलंद दो ज्वेलरी की  दुकानों के शटर ऊपर कर लाखों रुपए की सोने चांदी के आइटम चोरी कर ले गए

सोजतरोड़ पाली





सोजत रोड मै फिर हुई चोरी अज्ञात चोरों द्वारा 3 ज्वेलरी की दुकानों एक फैंसी की दुकान के शटर ऊपर कर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात ले गए ।
सोजत रोड सुभाष मार्ग पर वीरा ज्वेलर्स की दुकान के जैक लगाकर सटर ऊपर कर शोरूम से करीब 21 किलो  चांदी के बने आभूषण वह 7 ग्राम सोना 12 सो रुपए रोकड़ वहीं आई माता ज्वेलर्स फुलाद रोड पर सटर ऊपर कर करीब 5 किलो चांदी के आइटम 50 ग्राम सोना ₹12000 रोकड़ अज्ञात चोर चुरा कर ले गए वहीं चोरों द्वारा माताजी ज्वेलर्स की दुकान का सटर ऊपर कर अज्ञात चोरों द्वारा अंदर रखी तिजोरी तोड़ने की कोशिश की मगर चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।
 इसी तरह अज्ञात चोरों द्वारा लक्ष्मी फैंसी स्टोर को ज्वेलरी की दुकान समझकर सटर ऊपर कर अंदर घुसे  मगर इस दुकान से एक भी रुपया चोरी नहीं हुआ पुलिस को सूचना दी गई मौके पर सोजत डीवाईएसपी चंदन सिंह, सोजत रोड थाना अधिकारी सीमा जाखड़, मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से बात की वहीं सोजत रोड के व्यापारियों ने सोजत रोड का मार्केट बंद करवा कर सोजत रोड थाने पहुंचे वह सोजत डीवाईएसपी चंदन सिंह को सोजत रोड में हो रही चोरियों का पर्दाफाश करने की बात कही ।
 वहीं व्यापारियों को समझाइश कर सोजत रोड मार्केट खोलने व अज्ञात चोरों को पकड़ने का भी आश्वासन दिया गया । ज्वेलरी की दुकान मालिकों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की  है।


बाबूलाल पंवार सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ