BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

गैस की टँकीया ओर बैटरियों चोर गिरोह के 3 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

गैस की टँकीया ओर बैटरियों  चोर गिरोह के 3 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

पाली

जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी  के आदेशनुसार ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह के ओर पाली वृताधिकारी  निशांत  भारद्वाज के निर्देसनुसार  जिला पुलिस सिटी कोतवाली थाना अधिकारी गौतम जैन  मय  टीम द्वारा फैक्ट्रियों दुकान गोदामों से चुराई गई बैटरीया वाहनों की बैटरियां, गैस की टंकीया  चुराने वाले शातिर चोर गिरोह को पकड़ने में कामयाबी पाई ।

पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा इस चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया ।थानाप्रभारी गौतम जैन ने बताया कि पुलिस ने कालूजी बगीची निवासी अरुण कुमार पुत्र सुरेन्द्र हरिजन, सनी पुत्र रामोजी हरिजन, अशोक पुत्र रामजी हरिजन को गिरफ्तार किया।
गौरतलब रहे कि मण्डिया रोड एक बैटरी स्टोर रूम मालिक ने इस बाबत सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया था । सिटी पुलिस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार तत्परता बरतते  हुए गहन जांच और अनुसंधान में उक्त बैटरियां चोर गिरोह को पकड़ने में कामयाबी पाई। पुलिस ने इन शातिर चोरों से  6 बैटरियां ओर गैस की टँकीया बरामद की है ।

टीम news27rajasthan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ