BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

पूर्व देसूरी विधायक परिहार की धर्मपत्नी की ह्रदयघात से मौत किया देहदान

पाली



26 दिसंबर 2019 को  राजस्थान के पाली जिले के गजनीपुरा निवासी पोकर लाल परिहार ,पूर्व विधायक देसूरी  ने अपनी  धर्मपत्नी पोनी देवी के देहांतोपरांत उनकी इच्छानुसार नेत्रदान करके देहदान कर महान सेवा कार्य किया ।
डॉक्टर अंबेडकर सेवा संस्थान के संयोजक बस्तीमल  सोनल ने बताया कि  खिंवाड़ा कस्बे के तारा राम  सोनल परिवार की 72 वर्षीय बेटी एवं पोकर लाल परिहार,  हाल निवास 114 सुभाष नगर, भगत की कोठी जोधपुर की धर्मपत्नी पोनी देवी को हार्ट अटैक आने से गांधी अस्पताल जोधपुर में उपचार के दौरान दिनांक 26. दिसम्बर 2019 दोपहर 12:45 बजे उनका देहांत हो गया | उनकी इच्छानुसार देहदान करने से पहले नेत्रदान आई बैंक संयोजक राजेंद्र जैन को किया ।
तत्पश्चात सामाजिक कल्याण के महान कार्य के लिए उनके पार्थिव देह को दान करने हेतु चिकित्सा अध्ययन एवं अनुसंधान के उद्देश्य से अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान एम्स जोधपुर के एनाटॉमी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ पुष्पा पाटोलिया को सुपुर्द करने पर उन्होने एम्स की ओर से परिहार परिवार एवं उनके परिजनों का आभार जताते हुए बताया कि यह  एम्स मे 120वॉ देहदान  हुआ है।
इस अवसर पर देहदान यात्रा में पोकरलाल पेमाराम परिहार, कुंदनलता - तेजकरण परिहार (पुलिस निरीक्षक) ,सुमित्रा -  मोहनलाल , इंदिरा - डॉ भरत कुमार, प्रियंका - अनिल कुमार, गंगा - मोतीलाल परिहार , जमुना - कन्हैया लाल परिहार ,नारंगी -नारायण लाल परिहार, नरेंद्र परिहार , चेतन परिहार ,अनिल परिहार , राजीव सिंह मोबारसा , महेंद्र कुमार बावल, विद्या देवी -  मेघाराम मोबारसा ,राधा देवी -एस. आर. शौर्य  , पानी देवी - बस्ती मल सोनल, गंगा - हंसराज सोनल, लीला देवी -केसाराम सोनल , जसा राम सोनल , अमृतलाल सोनल,  आरके साहब , रामचंद्र ,परसाराम सहित सैकड़ों लोगों का कारवां नेत्रदान, देहदान -महादान के नारे लगाकर साक्षी बने मेघवाल समाज का पहला देहदान हैं ।

News27rajasthan
रिपोर्ट-रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ