मारवाड जंक्शन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारण में विद्यार्थियों को योगगुरु बीजाराम पटेल ने योग के लाभ बताते हुए योग करने के गुर बताए गए। भिन्न भिन्न प्रकार के योग करके बताया गया। विद्यालय के लगभग 400 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
योग गुरु शिक्षक द्वारा योग की विधियां एवं उनके संपूर्ण फायदे और स्वास्थ्य के प्रति लाभ और योग करने के उपाय के बारे में विस्तार से बताया पूर्ण कार्यक्रम व्याख्याता गिरधारी लाल मीणा के नेतृत्व में क्या गया। कार्यक्रम में व्याख्याता लाल सिंह, व.अ. ओमप्रकाश, मुकेश कुमार, समंदर कंवर, चुन्नी लाल, भीयाराम, भंवरसिंह, मदनलाल, वालाराम, दीपेश व निर्मला उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता महेन्द्र पालीवाल के द्वारा किया गया।
News27rajasthan पाली
मारवाड़ जंक्शन सुरेश पँवार



0 टिप्पणियाँ