BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

एलएनटी लिमिटेड के कर्मचारियों ने रैली निकाल दिया सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश

एलएनटी लिमिटेड के कर्मचारियों ने रैली निकाल दिया सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश।

 मारवाड़ जंक्शन पाली


उपखंड मारवाड़ जंक्शन मुख्यालय पर आज एलएनटी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एलएनटी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह रैली मुख्य सिटी थाना परिसर से आरंभ हुई जो अस्पताल रोड होते हुए पूरे नगर से गुजरी और पंचायत समिति सभागृह तक आयोजित की गई।
 सड़क सुरक्षा ,जीवन अनमोल ,सड़क पार करते समय सावधानियां ,मदिरा से परहेज, सीट बेल्ट लगा, हेलमेट लगा वाहनों को चलाएं, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग नहीं करें दिशा सूचक संकेतों को देखें इत्यादि लिखित तख्तियां हाथ में लिए एलएनटी के अनेकों कर्मचारी एवं अधिकारियों ने यह जागरूकता रैली निकाली और सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश दिया।

मारवाड़ जंक्शन पाली
सुरेश पंवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ