BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर जिले की संबंधित पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर अवकाश रहेगा

पाली

 13 जनवरी। पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर जिले की संबंधित पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर अवकाश रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेशचन्द जैन ने बताया कि पहले चरण में रोहट, बाली व रानी पंचायत समिति क्षेत्रों में पंच व सरपंच चुनाव के लिए मतदान दिवस 17 जनवरी को अवकाश रहेगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण में पाली, देसूरी व सोजत पंचायत समिति क्षेत्रों में 22 जनवरी तथा तृतीय चरण के दौरान सुमेरपुर, मारवाड जंक्शन व जैतारण पंचायत समिति क्षेत्रों में 29 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होने की स्थिति में सार्वजनिक संवैतनिक अवकाश रहेगा।


News27rajasthan पाली
रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ