BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

News27 rajasthan की खबर के बाद फुलाद मार्ग पर जमा पानी की निकासी की लेकिन ये फिर भी अस्थाई समाधान है...

सोजत पाली



सोजत रोड में आखिर आज कहीं जाकर प्रशासन की खुली आंख,सड़क पर जमा पानी को निकाला पर ये अस्थाई समाधान है news27rajasthan में 7 जनवरी को लगी खबर दरिया बनी सड़क के बाद प्रसासन की नींद खुली एवं अस्थाई निकली की गई..
 16 जनवरी 20 सोजत रोड। कस्बे के फुलाद रोड रेलवे फाटक से लेकर करीब आधा किलोमीटर तक पिछले कई दिनों से गंदे नाले के पानी का भराव दरिया में तब्दील हो चुका है। उस दरिया में से होकर राहगीर व वाहन चालक बड़ी मुश्किल से रास्ता पार कर रहे हैं दोनों तरफ बने गंदे पानी के नालों का निकास कहीं पर नहीं होने के कारण यह पानी आए दिन सड़क पर जमा हो जाता है, अब रेलवे द्वारा ब्रिज निर्माण के बनने के कारण दोनों तरफ सर्विस लेन सड़क बनने के लिए कंक्रीट डाल दी गई जिससे यह पानी सड़क के बीच में दरिया के रूप में भर चुका है। जिससे राहगीरों , वाहन चालकों व वहां पर रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । इस समस्या को लेकर लोगों ने सोजत एसडीएम को भी शिकायत की आखिरकार गुरुवार को सोजत पंचायत समिति विकास अधिकारी कवरलाल सोनी सहित पंचायत समिति सहायक अभियंता नेमाराम सीरवी पंचायत प्रसार अधिकारी महिपाल सिंह लखावत, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जेसीबी की सहायता से गन्दे पानी को अस्थाई तौर पर सड़क से निकाला गया लेकिन यह कोई स्थाई समाधान नहीं है। लेकिन कुछ दिनों के लिए लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी। इस पानी का भराव दरिया के रूप में तब्दील हो चुका। यह सड़क मार्ग सैकड़ो गावो को जोड़ता है जिसकी यह दुर्दशा हो रखी है।


बाबूलाल पंवार सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ