BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

15 लाख रुपए की अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

15 लाख रुपए की अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सोजत पाली



जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब
 अफीम ड्रग्स माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत सोजत पुलिस उप अधीक्षक डॉ हेमंत कुमार के सुपरविजन में बगड़ी नगर पुलिस ने  बड़ी कार्यवाही करते हुए 188 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को चोरी की पिकअप एवं मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उप अधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि बुधवार को लाॅक डाउन के तहत जगह-जगह नाकाबंदी की गई थी इसी दौरान एक पिक अप बड़ागुड़ा से नाकाबंदी तोड़कर बगड़ी नगर की और आने की सूचना के बाद थानाधिकारी सुरजाराम ने बगड़ी नगर मे नाकाबंदी की गई इस दौरान एस्कॉर्ट करते एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया वही पीछे से आ रही पिकअप को घेराबंदी कर पिकअप चालक को दस्तयाब के साथ मोटरसाइकिल पर एस्कॉर्टिंग करते व्यक्ति को भी दस्तयाब करने के साथ दोनों के कब्जे से 188 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद की गई जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मुलजिम रमेश पुत्र हनुमान राम जाति विश्नोई निवासी खंगार बापू की ढाणी बासनी  निकुबा फिटकासनी थाना डांगियावास व प्रेम पुत्र ओमाराम जाति विश्नोई निवासी नदी वाली ढाणी फिटकासनी थाना कुड़ी भगतासनी को  गिरफ्तार किया है। वही इसकी जांच मारवाड़ थाना अधिकारी गोपाल विश्नोई को सौंपी गई है ।

यह थे टीम में

इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए बगड़ी थाना अधिकारी सुरजाराम, मुख्य आरक्षी मलाराम बगड़ी, राधेश्याम,ओमाराम बगड़ी,श्रवण कुमार बगड़ी,डावाराम, शिवराज,इन्द्रराज,श्योदान, नन्दलाल, अनिल कुमार, राजकुमार, आदि शामिल थे।

टीम - news27rajasthan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ