BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

अवैध डोडा पोस्त भरी स्कॉर्पियो जब्त तस्कर फरार

अवैध डोडा पोस्त भरी स्कॉर्पियो जब्त तस्कर फरार


खिंवाड़ा पाली


 पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी के आदेश अनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश सोनी के  निर्देशानुसार एवं बाली वृताधिकारी हिमांशु जांगिड़ के सुपर विजन में खिंवाड़ा थाना अधिकारी मनोज सामरिया मय टीम द्वारा कोरोना महामारी के मध्य नजर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धर पकड़ तस्करी की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत खिंवाड़ा पुलिस थाना को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है ।  खिंवाड़ा थानाप्रभारी मनोज सांमरीया ने बताया कि टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर स्कॉर्पियो गाड़ी से 15  लाख रुपए का 324 किलोग्राम अवैध पोस्ट डोडा बरामद किया है ।उन्होंने बताया कि टीम द्वारा कोट सोलनकीयान से सांभरिया जाने वाले सड़क मार्ग पर बिना नम्बर की  स्कॉर्पियो गाड़ी जो कि खंडर नुमा मकान के पास खड़ी होने की सूचना मिली थी पुलिस ने मौके पर पहुंचे उक्त स्कॉर्पियो गाड़ी से 19 कट्टो में भरा 324 किलोग्राम 15  लाख का अवैध पोस्ट डोडा बरामद किया।  पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी के आदेश अनुसार इसकी जांच अनुसन्धान  सादडी   थाना अधिकारी गिरवर सिंह  को सौंपी गई।

ये थे टीम में शामिल
थाना प्रभारी मनोज सामरिया
दौलत सिंह मु.आ. 683
सुरेश कुमार 1597
महेंद्र जाट 99
पुखराज 1496
पृथ्वीराज 1286
मुकेश कुमार चालक 1565 का सहयोग रहा ।

रिपोर्टर- रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ