BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

बगड़ी थाना पुलिस ने नकबजनी के आरोपी को 24 घंटों के भीतर किया गिरफ्तार शत प्रतिशत आरोपी से माल की की बरामदगी

बगड़ी थाना पुलिस ने नकबजनी के आरोपी को 24 घंटों के भीतर किया गिरफ्तार शत प्रतिशत आरोपी से माल की की बरामदगी

 पाली

 जिले के सोजत उपखंड अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटकी  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह के निर्देशानुसार एवं सोजत वृताधिकारी डॉ हेमंत कुमार के सुपर विजन चलाए जा रहे विशेष  अभियान के अंतर्गत में बगड़ी थाना पुलिस थानाधिकारी सुरजाराम मय  जाब्ता द्वारा चोरी नकबजनी के एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर शत-प्रतिशत माल की बरामदगी की ।

थानाधिकारी ने बताया कि सालरमाला ग्राम में चोरी नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी महेंद्र सिंह पुत्र सरवन सिंह जाति रावत निवासी कालब खुर्द थानां रायपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में कामयाबी पाई और आरोपी से 35 ग्राम की रकडी सेट और चांदी का कंदोरा बरामद किया।

 गौरतलब रहे कि सालरमाला निवासी सीमा रावत पत्नी कान सिंह रावत उक्त चोरी की एफ आई आर बगड़ी थाना में 18 जून को दर्ज कराई थी ।

पुलिस ने तत्परता बरतते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जांच मलाराम हेड कॉन्स्टेबल को  सोपी।

टीम -news27rajasthan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ