BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापार मंडल सहित विभिन्न संघठनो ने किया विरोध प्रदर्शन खिंवाड़ा कस्बे के बाजार रहे बंद

पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापार मंडल सहित विभिन्न संघठनो ने किया विरोध प्रदर्शन खिंवाड़ा कस्बे के बाजार रहे बंद

खिंवाड़ा पाली





पाली जिले के खिंवाड़ा थाना पुलिस की कार्यशैली व थाने में गिरफ्तार एक युवक से मारपीट को लेकर बुधवार को कस्बेवासी भडक़ गए। उन्होंने खिंवाड़ा बाजार बंद कर दिया और पुलिस के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद खिंवाड़ा थाने के बाहर धरना देकर पूरे दिन प्रदर्शन किया। उन्होंने खिंवाड़ा थानाधिकारी मनोज सामरिया व एएसआइ सीताराम गौड़ को हटाने की मांग करने लगे। एएसपी बाली ब्रजेश सोनी ने समझाइश की। एवं एएसआइ गौड़ को एपीओ कर उसका मुख्यालय बाली किया गया है।
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

गत दिनों कस्बे के दो गुटों के युवाओं में आपसी कहासुनी होने पर परस्पर मामले दर्ज हुए थे। पुलिस ने दोनों गुटों के एक-एक युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। कस्बेवासियों का आरोप है कि इनमें से एक युवक के साथ पुलिस ने थाने में मारपीट की और पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की। सुबह से ही कस्बे के बालाजी मंदिर प्रांगण में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद वहां पर सैकडा़ें की संख्या में व्यापारी व ग्रामीण भी पहुंच गए। जहां से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली शुरू हुई। जो मुख्य बाजार, बस स्टैण्ड, आखरिया चौक, गुड़ा माताजी मार्ग होते हुए कोट नदी, गुडा़ ठाकुरजी गांव होते हुए खिंवाड़ा पुलिस थाने पहुंचे। जहां पर पुलिस के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली ब्रजेश सोनी मौके पर पहुंचे। कस्बेवासियों की करीब एक घंटे तक एएसपी से वार्ता हुई। सोनी ने कस्बेवासियों से कहा कि वे ज्ञापन में रूप में एक रिपोर्ट दे, इसकी जांच की जाएगी, इसमें कोई आरोप पुलिस पर प्रमाणित होता है तो सम्बंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने चर्चा कर आगे की रणनीति की बात कही। इस दौरान इन्द्रसिंह, खिंवाड़ा सरपंच श्रीपाल वैष्णव, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड प्रमुख विजयराज सोनी, दीपेश सोनी, राजेश मालवीय, खिंवाड़ा व्यापार संघ के उपाध्यक्ष मिश्रीमल सुथार, गुलाबचंद जैन, सुजाराम चौधरी,नारायण देवासी,राजेश सोनी, दलपतसिंह, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के खिंवाड़ा मण्डल अध्यक्ष छौगाराम चौधरी, अरावली क्षेत्रीय विकास समिति के नगर प्रमुख हीरालाल मेवाड़ा, जगदीश प्रजापत, खेमचंंद जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व ग्रामीण मौजूद थे।

रिपोर्टर -रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ