BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

दबंगो ने भूखंड हथियाने की नीयत से दलितों पर अत्याचार महिलाओं के साथ लज्जाभंग कर की मारपीट जातिसूचक अभद्रता ओर मारपीट व लज्जाभंज का मामला दर्ज

 दबंगो ने भूखंड हथियाने की नीयत से दलितों पर अत्याचार महिलाओं के साथ लज्जाभंग कर की मारपीट

जातिसूचक अभद्रता ओर मारपीट व लज्जाभंज का मामला दर्ज



  मारवाड़ जंक्शन पाली 



जिले के मारवाड़ जंक्शन  थाना क्षेत्र के जानूदा  गांव में एक अनुसूचित जाति के युवक ने गांव के सरपंच के काका  के विरुद्ध मारपीट करने व महिलाओं से लज्जा भंग का मामला दर्ज कराया। दर्ज मामले में बताया कि सरपंच गुमान सिंह के काका   गिरधारी सिंह द्वारा  नायक समाज के युवक के  पुश्तैनी भूखंड  प्लाट को हड़पने की नीयत से बीते देर शाम जेसीबी द्वारा तोड़फोड़ की गई । साथ ही जातिगत शब्दो से अपमानित करने और उनके परिवार में महिलाओं की लज्जा भंग कर महिलाओं को बुरी तरह से मारा पीटा गया  ओर जातिसूचक अभद्रता की गई । परिजनों द्वारा घायलो को राजकीय अस्पताल मारवाड़ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तो वही थाना अधिकारी द्वारा मामले को दर्ज कर लिया गया और इसकी जांच की जा रही। वही उक्त घटना के बाद नायक समाज व ग्रामीणों में आक्रोश  है ।

रिपोर्टर-सुरेश पंवार 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ