BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

सोजत पुलिस ने नकबजनी के शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी से मेहंदी फैक्टरी से चोरी किया माल पुलिस ने किया बरामद

 सोजत पुलिस ने नकबजनी के  शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी से मेहंदी फैक्टरी से चोरी किया माल पुलिस ने किया बरामद


पाली



जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटे की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह के आदेश अनुसार सोजत वृताधिकारी डॉ हेमंत कुमार जाखड़ के सुपर विजन में  सोजत थानाप्रभारी  रामेश्वर लाल भाटी मय टीम द्वारा चोरियों की खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सोजत पुलिस द्वारा   मेहंदी फेक्टरी में चोरी  के मुख्य आरोपी को पकड़ने में कामयाबी पाई । सोजत थानाधिकारी रामेश्वर लाल भाटी ने बताया की टीम के नेतृत्व में उक्त शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर मेहंदी की फैक्ट्री से चोरी किया गया माल चांदी के सिक्के लैपटॉप व अन्य सामान पुलिस द्वारा बरामद किया गया ।पुलिस द्वारा इस शातिर चोर से गहनता से पूछताछ की जा रही है जिसमें पुलिस को और भी चोरियों का खुलासा होने का अंदेशा है पुलिस ने मुख्य नकबजनी चोर जवानाराम पुत्र  कानाराम निवासी सोजत सिटी को गिरफ्तार किया।

रिपोर्टर- सुरेश पंवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ