BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

Farmer Protest : आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर अन्नदाता, केजरीवाल भी देंगे साथ

 

Farmer Protest : आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर अन्नदाता, केजरीवाल भी देंगे साथ

  • राजस्थान से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हजारों किसान।
  • किसानों की देशभर में आंदोलन को और तेज करने की तैयारी।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। आज सभी किसान संगठनों के अध्यक्ष सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक भूख हड़ताल करेंगे। इसके अलावा सोमवार को किसान सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन भी शामिल होंगे।

किसान आंदोलन का राजनीतिक फायदा उठा रहे हैं केजरीवाल: अमरिंदर सिंह

केंद्र पर लगाया साजिश रचने का आरोप

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सोमवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होने वाली यह भूख हड़ताल 14 दिसंबर से आंदोलन को तेज करने की किसानों की योजना का हिस्सा है। चढूनी ने सिंघू बॉर्डर आज किसान नेता अपने-अपने स्थानों पर भूख हड़ताल करेंगे। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि कुछ किसान संगठनों का समूह जो हमसे नहीं जुड़े हैं, प्रदर्शन समाप्त करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि वे सरकार द्वारा पारित कानूनों के पक्ष में हैं। केंद्र सरकार किसानों के प्रदर्शन को खत्म करने के लिए साजिश रच रही है।

Haryana के बाद Uttarakhand के किसान कृषि मंत्री से मिले, कृषि कानूनों का किया समर्थन

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वो किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और तमाम समर्थकों से भी एक दिन का उपवास रखने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ