मिनी ट्रक व बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल
पाली
देसूरी नाल में मिनी ट्रक 407 व बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार बाइक सवार रामचंद्र पुत्र भंवरलाल निवासी विनोल जाति सुथार पुलिस थाना कुंवारिया जिला राजसमंद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को चारभुजा मोर्चरी में रखा गया है।
जबकि दूसरा सवार शंभू सिंह पुत्र नवल सिंह निवासी सियाणा आमेट उम्र 40 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका देसूरी सीएससी में उपचार चल रहा है।
मिनी ट्रक देसूरी से चारभुजा की तरफ जा रहा था। तभी चारभुजा से नाड़ोल के आशापुरा माताजी दर्शनार्थ जा रहे बाइक सवार टकरा गए।
घटना की सूचना मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पुरी गोस्वामी व युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गणपत चौधरी अस्पताल पहुंचे।
टीम news27rajasthan


0 टिप्पणियाँ